Pati Patni jokes in hindi
List of Pati Patni Jokes in Hindi:
पति: तुमने तो सुबह कहा था कि रात के खाने में दो ऑप्शन होंगे,
लेकिन यहां तो कोई ऑप्शन नजर नहीं आ रहा , एक ही सब्जी दिख रही है।
पत्नी (शांत स्वर में): मैंने ऑप्शन के बारे में कहा था , ऑप्शन दो ही है :
1. खाना है तो खाओ
2. नहीं तो रहने दो।😜😂😆😁
तूफानी बारिश में आधी रात को एक आदमी पिज्जा लेने गया।
पिज्जावाला : आप शादीशुदा हो?
आदमी : ऐसे तूफान में कौन-सी मां अपने बेटे को पिज्जा लेने भेजेगी।😜😂😆😁
आज सुबह मैं जैसे ही घर से निकला,
एक बिल्ली मेरा रास्ता काट गई।
मैं वही रुक गया।।
तो बिल्ली हंसते हुए बोली,
अबे निकल जा, तेरी तो शादी हो चुकी है, अब इससे बुरा तेरा क्या होगा।😜😂😆😁
पति: तेरे बाप की जले पे नमक छिड़कने की आदत गयी नहीं।
पत्नी: क्यों क्या हुआ?
पति: आज फिर से पूछ रहा था कि मेरी बेटी से शादी करके खुश तो हो ना?😜😂😆😁
राजू अपनी बीबी के साथ coffee house में ।
राजू: जल्दी पी। coffee ठंडी हो जायेगी।
बीबी:फिर क्या होगा?
राजू: बेवकूफ, मेनू कार्ड देख,
Hot coffee- Rs 15
Cold coffee- Rs 45
राजू अंग्रेजी सीख रहा था।😜😂😆😁
पत्नी: खिड़की के परदे लगवा दो, नया पड़ोसी बार-बार घर में झांकता रहता है,
मुझे देखने की कोशिश करता है।
कंजूस पति:एक बार ठीक से देख लेने दो, वह खुद ही परदे लगवा लेगा।😜😂😆😁
पति पत्नी को मूवी देखने जाना था। घर के बाहर पति काफी देर से इंतजार कर रहा था।
पति (चिल्लाते हुए): अरे और कितनी देर लगाओगी?
पत्नी (गुस्से में): चिल्ला क्यों रहे हो? एक घंटे से कह रही हूं कि पांच मिनट में आ रही हूं।
समझ में नहीं आता क्या?😜😂😆😁
एक पति, अपनी पत्नी का हाथ अपने हाथ में लिए बाजार में घूम रहा था।
तभी उसका एक दोस्त उसे मिला और बोला :
यार, इतने साल हो गए तेरी शादी हुए लेकिन आज भी अपनी पत्नी के प्रति
तेरा प्रेम देखकर दिल खुश हो गया।
पति: अरे, ऐसा कुछ नहीं है यार। इसका हाथ छोड़ते ही,
ये किसी दुकान में घुस जाती है, इसीलिए पकड़ा हुआ है।😜😂😆😁
शादी के अगले दिन ही अचानक पति
अपनी बीवी को पीटने लगा।।।
लोगों ने पूछा क्यों मार रहे हो बेचारी
को?
पति ने बोला।।।इसने मेरी चाय में
ताबीज डाला है, मुझे वश में करने के
लिए।
मुझे मेरी मां से दूर करना चाहती है।
बीवी रोते हुए गुस्से में बोली, वो ताबीज नहीं टी बैग है।😜😂😆😁
पूनम अपनी सहेली मीना से : क्या तुमने यह नई साड़ी खरीदी है?
मीना : हां, 5 हजार रुपये की है।
पूनम : अरे वाह... यह ज्वैलरी भी नई खरीदी है?
मीना : हां, पूरे 2 लाख रुपये की है।
पूनम : क्या तुम्हारे पति ने नई जॉब बदल ली?
मीना : नहीं, मैंने पति ही बदल लिया।😂😆😁
Check out more : Husband Wife Jokes
Comments
Post a Comment